हरिद्वार। खनन से लदे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत किया।

जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के माजरी तिराहे के पास हादसा हुआ। जिसमें सहारनपुर यूपी के रानीमाजरा निवासी दीक्षित सोहलपुर सिकरोडा में अपने मामा मोनू कुमार के यहां रहकर एक कंपनी में काम करता था। शनिवार की देर शाम को वह बाईक से कंपनी में काम कर वापस सोहलपुर लौट रहा था।
जैसे ही वह कलियर थाना क्षेत्र के माजरी तिराहे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। युवक बाईक समेत डंपर के टायर के नीचे आ गया। जिस कारण से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित डंपर चालक मौके से डंपर को छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजन और सैकड़ों लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया और शव को पुलिस को नहीं ले जाने नहीं दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन से लदे डंपरों का समय निर्धारित नहीं है। ना ही उन पर कोई रोक टोक है। ग्रामीणों की मांग थी कि डंपर चालक की गिरफ्तारी की जाएऔर खनन से भरे डंपरों पर रोक लगाई जाए।
हंगामा बढ़ता देख कलियर, भगवानपुर ,रुड़की, गंगनहर, झबरेडा थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने किसी की एक ना सुनीी। मौके पर पहुंचे एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला, एसपी देहात स्वपनिल किशोर, रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी और मंगलौर सीओ बीएस चौहान के आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों शांत हुए। करीब कर ढाई घंटे चले हंगामे के बाद जाम को खुलवाया गया।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी