लियाकत
तहलका न्यूज
झबरेडा,,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का झबरेड़ा में लाइव प्रसारण किया गया, जिसे देखने को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कस्बा के वरिष्ट नागरिक राहुल गुप्ता मिठाई वाले ने बताया की पूरे कस्बा झबरेड़ा के लोगो में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद झबरेड़ा में सोभा यात्रा भी निकाली गई इस दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। भगवान राम के शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के भजन कीर्तन पर राम भक्त जमकर थिरके। इस दौरान राम भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। जगह जगह रामभक्त हलवा,मीठे चावल का प्रसाद बाटते दिखाई दिए 
राहुल बताया की आज का दिन दीपावली की तरह मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कार्यक्रम को हजारो आदमियों ने लाइव देखा तथा सभी हिंदू मुसलमान भाइयों ने हलवे का स्वाद लिया पूरे कस्बे के अंदर सभी धर्म के मानने वालों में खुशी का माहौल दिखाई दिया
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पुलिस रही अलर्ट
♦ 
झबरेड़ा के अमर जवान शिव चौक इकबालपुर रोड सहारनपुर रोड पर पुलिस के जवान चौकन्ने दिखाई दिए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस टीम के साथ जगह-जगह गस्त करते दिखाई दिए कार्यक्रमके दौरान पुलिस ने बड़े वाहनों को एक साइड से निकला थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया की सभी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुए।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..