तहलका न्यूज
झबरेड़ा…जब मैं नाबालिक था तो परिवार के ही विपक्षी लोगो ने मेरी भोली भाली मां को बहला फुसलाकर मेरी कीमती जमीन को अपने नाम कर लिया यह बात पीड़ित गुरमीत सिंह निवासी वीरपुर ने मीडिया के सामने कहीं उसने बताया
सहारनपुर झबरेड़ा मार्ग पर खड़खड़ी दयाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में मेरी जमीन 15 बीघा पांच बिस्सा है उसने कहा कि जब मैं नाबालिक था तब मेरी माता मुन्नी देवी को परिवार के विपक्षियों ने बहलाकर जमीन खरीद ली उसने बताया विपक्षियों द्वारा जो बेनावा किया गया है वह हाईवे से करीब 50 मीटर जमीन छोड़कर पीछे का है और उस पर भी हमारा न्यायालय में मुकदमा चल रहा है गुरमीत ने बताया की सड़क के नजदीक मेरी 14 बिस्सा जमीन है और विपक्षी उसे भी कबजाने की फिराक में है पीड़ित अब उपजिला अधिकारी के दरबार में पहुंचा और लेखपाल से जांच रिपोर्ट मांगी पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा साथ ही उनके द्वारा झबरेड़ा थाना अध्यक्ष से भी इंसाफ की गुहार लगाई गई लेकिन वहां भी इंसाफ नहीं मिला पीड़ित गुरमीत ने बताया कि विपक्ष के ज्ञान सिंह हमें धमकी दे रहा है उसने बताया चाहे कुछ भी हो मैं अपनी कीमती जमीन को किसी भी हालत में कब्जाने नही दूंगा।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..