तहलका न्यूज
रुड़की,,अतिथि बनकर घर में घुसे दो बदमासो ने महिला को आतंकित करते हुए जेवर, नकदी और मोबाईल आदि लूट लिए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। महिला को उपचार के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया है कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक परिवार के परिचित थे और मेहमान बनकर घर में घुसे थे।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब दो बदमाश पुरानी तहसील स्थित नक़ली चाय वाली गली में विपिन गोयल के मकान में घुस गए। घर में उनकी पत्नी रेखा अकेली थी। तभी दो बदमाश घर में घुसे और महिला को धमकाते हुए उससे जेवर और नकदी देने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बलपूर्वक बदमाशों ने कुंडल, नकदी और मोबाइल आदि लूट लिया। महिला द्वारा अधिक विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देते हुए युवक मौके से फरार हो गए। वहीं जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी वहीं घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।महिला के पति विपिन ने बताया कि उसकी पत्नी ने बताया कि दोनों लोगों में एक उनका रिश्तेदार था और एक अन्य उसके साथ अंजान युवक था। दोनो घर आए तो उन्हें चाय नाश्ता आदि भी महिला के द्वारा करवाया गया लेकिन अचानक उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी और विरोध करने पर महिला को घायल कर दिया।
तहलका न्यूज

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी