झबरेड़ा.. पीएनबी की शाखा इकबालपुर से निकाले गए करीब 8 लख रुपए की बाबत झबरेड़ा पुलिस ने बैक पहुंचकर जानकारी जुटाई। जहां पर बैंक मैनेजर ने पुलिस को अहम जानकारी दी।जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इकबालपुर पीएनबी बैंक की शाखा से बेहेडेकी सैदाबाद निवासी ग्रामीण महिला के खाता से करीब ₹8लाख रु निकाल लिए गए जब खाता धारक के पुत्र ने बैक में जाकर खाता चेक कराया तो वहां पर मामला कुछ और ही मिला उक्त खाताधारक ने पीएनबी अधिकारियों सहित पुलिस को इसकी जानकारी दी।बताया जाता है की बेहेडेकी सैदाबाद निवासी स्वर्गीय मांगेराम की पत्नी की कुछ जमीन राजमार्ग में चली गई थी जिसकी मौजा राशि सरकार द्वारा उसके खाते में भेज दी गई थी यह भी बताया जाता है कि उक्त महिला खाताधारक की भी एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी लेकिन बीते दिनों उक्त महिला के खाते से यूपीआई नंबर द्वारा करीब 8 लख रुपए किसी ठगो द्वारा निकाल लिए गए। झबरेड़ा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी हो की बीती 23 जनवरी को किसान नेता भारतीय किसान यूनियन रोड के जिला अध्यक्ष नाजिम अली के खाते से चेक द्वारा किसी ठग ने करीब दो लाख रुपए निकाल लिए। लेकिन आज तक ठग का सुराग नहीं लग पाया।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा