तहलका न्यूज
झबरेडा…जब सुबह कमरा खोला तो 58 वर्षीय बुजुर्ग सास मृत मिली परिजनों ने बहु पर सास की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया हे जिसकी झबरेड़ा पुलिस बारीकी से जांच कर रही हे।
सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फाजिलपुर में सुबह के समय जब कमरा खोला तो वहां पर 58 वर्षीय सावित्री सासु मृत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि मृत बुजुर्ग सावित्री महिला के लड़के की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी शादी के कुछ दिन बाद से ही सास, बहू में अनबन रहने लगी। दोनो के बीच बात इतनी बिगड़ी की उनकी बोलचाल तक बंद हो गई और एक दूसरे को दुश्मन समझ बैठी बहु को सास द्वारा बार बार टोकना पसंद नही आया बताया गया है की महिला के परिवार में एक शादी थी परिवार लोग शादी में शामिल होने के लिए चले गए और बहु पर आरोप हे उसने अपनी सासु का गला दबा दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई बताया यह भी गया है की मृतक महिला के गले पर नीले निशान मिले हे शिकायत मिलने पर मृतक का पीएम कराया गया बताया गया है पुलिस ने विवाहिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। वृद्ध महिला की मौत किस कारण हुई ये तो पीएम रिपोर्ट आने बाद ही खुलासा होगा। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही हे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन