तहलका न्यूज
सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) के अधीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जीएसटी अधिकारी पर निलंबित जीएसटी नंबर के समाधान के लिए घूस मांगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम से फर्म का संचालन करती हैं। फर्म प्लास्टिक के सामान के कारोबार से संबंधित है। बताया गया कि कुछ कारणों के चलते फर्म का जीएसटी नंबर निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले थे।
शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि अधीक्षक ने समस्या के समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा, जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई की एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अधीक्षक से संबंधित स्थलों, संपत्ति आदि की भी जांच की जा रही है

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन