Tahelka news

www.tahelkanews.com

वंशवाद का आरोप लगाने वालों पर जमकर भड़के,,रूम अध्यक्ष

Spread the love

 

*लोकसभा प्रत्याशी घोषित होते ही जीत की कामना कर वीरेंद्र रावत को दी बधाई*

तहलका न्यूज
हरिद्वार. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी संसदीय क्षेत्र हरिद्वार वार रूम प्रभारी डॉ० सुरेंद्र मनिनवाल प्रजापति ने लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को बधाई देते हुए वंशवाद का आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लिया तथा उन्हे अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देते हुए कांग्रेस पार्टी को मां की संज्ञा दी है।
आपको बताते चले कि देर रात जब कांग्रेस पार्टी ने हरिद्वार संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी किया तो विपक्षी लोगो ने इसे वंशवाद की राजनीति बताते हुए आलोचना की थी जिसपर कांग्रेस पार्टी प्रदेश वार रूम प्रभारी (लोकसभा हरिद्वार) डॉ० सुरेंद्र मनिनवाल प्रजापति ने आलोचकों को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मां है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मां यानी पार्टी के लिए पुत्र बनकर कार्य करता है इसलिए वीरेंद्र रावत हरीश रावत के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के भी पुत्र है जिन्होंने पार्टी में लगातार समर्पित कार्यकर्ता होकर मजबूती देने का कार्य किया है। उन्होंने वीरेंद्र रावत को हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर मुंह मीठा कराकर जीत की अग्रिम बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओ से चुनाव जिताने की अपील की है।

About The Author

You may have missed