लियाकत कुरैशी
तहलका न्यूज
रुड़की/झबरेड़ा..कांग्रेस पार्टी ने रुड़की के वरिष्ट नेता और उनकी टीम को नजर किया तो उन्होंने विधायक उमेश कुमार समर्थन दे दिया वरिष्ट नेता जगदेव सिंह सेखों ने अपनी पुरानी टीम के साथ कांग्रेस की वर्तमान व्यवस्था से दुखी होकर पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया और हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार समर्थन देकर तन,मन, धन से मदद करने की बात कही।
बताया की मेरे सिद्धांत और आदर्शों को पार्टी द्वारा क्रियान्वित न किए जाने और पुराने कार्यकर्ताओं को लगातार n नजर अंदाज करने से दुखी होकर कांग्रेसी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया और सभी साथियों के साथ जानकारी दी की मैंने अपने और भी अन्य कई साथियों के साथ हरिद्वार क्षेत्र में दिलो जान से कार्य करने वाले जुझारू खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उमेश कुमार के समर्थन में अपना तन मन धन और सर्वस्व प्रयासो को समर्पित करता हूं बताया की नहर किनारे उनके कार्यालय में हम सभी साथियों ने उनके साथ एक साथ कार्य करने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा उमेश कुमार विकास करने वाले जनता विधायक हे उन्होंने हजारों निर्धन कन्याओं को विवाह भी करा चुक हे जो आज तक किसी विधायक या सांसद ने नही कराये..।
कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाली टीम
प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज सिंगल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस अनीता शर्मा, पूर्व सदस्य युवा कांग्रेस अश्वनी शर्मा, कांग्रेस नेत्री श्रीमती ब्रिजेश, युवा कांग्रेस नेता आदित्य, मोहम्मद अख़्तर, मनीष यादव, करम सिंह, मोहम्मद जमशेदआदि शामिल रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह