तहलका न्यूज
रुड़की।मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कश्यप समाज ने भारतीय जनता पार्टी के मंगलौर प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया।ऋषिवादी कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चैतन्य यादव के सानिध्य में कश्यप समाज से चुनाव लड़ रहे राजपाल कश्यप ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया,वहीं मंगलौर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं हमेशा तन-मन-धन से आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ खड़ा रहूंगा। पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशी चेतनय और कश्यप समाज के लोगों ने कहा करतार सिंह भडाना एक व्यवहारिक सामाजिक व्यक्ति हैं जो मंगलोर विधान सभा में जनता के बीच रहकर विकास को भरपूर अंजाम देंगे इस मौके पर
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री अरविंद गौतम,पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी आदि नेतागण मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में