तहलका न्यूज
रुड़की..गन्ना विकास परिषद इकबालपुर रुड़की के द्वारा आज ग्राम दादूबांस, हरिद्वार में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी का शुभारंभ एस सी डी आई (डिप्टी) रूड़की, बी के चौधरी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बी के चौधरी ने कहा कि किसानों को अनुदान पर कृषि रसायन उपलब्ध करायें जा रहे हैं जो इच्छुक किसान हैं वह गन्ना समिति के माध्यम से कृषि रसायन प्राप्त कर सकते हैं उनके द्वारा बताया है कि शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतु किसान गन्ना बीज की मांग गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से कर सकते हैं ताकि राज्य एवं राज्य के बाहर के शोध केंद्रो से किसानों की जरूरत के अनुसार नवीनतम प्रजातियों का गन्ना बीज मंगवाया जायेगा। गन्ना विकास निरीक्षक अमित सैनी द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । सी डी आई सुरेश पवार द्वारा पड़ी प्रबंधन एवं गाने में लगने वाले रोग किट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । गन्ना पर्यवेक्षक चंद्रपाल सरज्युली द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से ताहिर, रियाजुल ग़ालिब,सोमा, नसीम अली, हुसैन, गुफरान, अमित कुमार सैनी, मुकेश कुमार संतोष, फारूक, हाशिम, समुद्दीन, गुलशेर, देवेंद्र, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में