तहलका न्यूज
मंगलौर..एक आतंकी बंदर ने ग्राम नारसन कला में आतंक मचा रखा था बताया जाता है कि आतंकी बंदर ने महिलाओं और बच्चों के ऊपर झपट्टा मार कर जख्मी किया है इस आतंकी बन्दर की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी तो उन्होंने सुबह से ही बंदर को पकड़ने के लिए स्कीम बनाई बताया जाता हे की चिड़ियापुर से आतंक मचाने वाले बंदर को पकड़ने के लिए टीम को बुलाया गया बताया जाता हे कि वन विभाग की टीम ने पहले जाकर ग्रामीणों को सूचित कर दिया था की कोई भी ग्रामीण बंदर के सामने खाना आदि कोई भी वस्तु ना डालें वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर बंदर के सामने खाने की वस्तु को डाला जिससे बंदर लालच में आकर पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से ग्रामीणों ने टीम को बधाई दी।
टीम में वन दरोगा धीरज सिंह राणा, वन आरक्षी अनु,
उपनल अधिकारी अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ