जिस जमीन में एक बूढ़े पिता ने रात दिन सर्दी गर्मी धूप में मेहनत कर बेटे की परवरिश की थी इस नाकारा कलयुग बेटे ने अपने बाप को परवरिश के बदले में मौत का इनाम दिया जिसे सुनकर तमाम समाज हत्यारे बेटे के ऊपर लानत भेज रहे हैं
तहलका न्यूज़
झबरेडा..12 बीघा पुस्तैनी जमीन मां के नाम पिता ने क्यों कर दी
इस बात को लेकर बड़े बेटे ने गला दबाकर अपने बाप की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शोर मचा दिया पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सच्चाई का पर्दाफाश किया।
जानकारी देते हुए झबरेडा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि थाना झबरेडा क्षेत्र के ग्राम झबरेडी कला मे
विनोद कुमार अपने कमरे के अंदर मृत मिले। हालात बेखबर थे क्योंकि मृतक के माथे, कान पर चोट के निशान थे व गले पर फंदे का निशान पाया गया था।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया था
मामला संदिग्ध मिलने पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सीओ मंगलौर विवेक कुमार से मामले की गहराई से जानकारी ली और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाय पुलिस टीम को भी ‘चुपचाप’ घटना से जुड़ा हर सबूत इकट्ठा करने के निर्देश दिए।
यह एक ऐसा काम था जिसके बारे में किसी को कानों-कान कोई खबर नहीं थी यहां तक कि परिवार के सदस्यों को भी ऊपरी तौर पर कोई जानकारी नहीं थी लेकिन मामले के खुलासे में पुलिस द्वारा एकत्र की गई यही जानकारी ही महत्वपूर्ण साबित हुई।
जांच में सामने आया कि बुजुर्ग मृतक के बेटे का मृतक के साथ 12 बीघा जमीन अपने नाम करने को लेकर लगातार विवाद चल रहा था व अक्सर मृतक व उसके बेटे के बीच लडाई झगडा होता रहता था।
*पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में आया नया मोड़–*
जब दिनांक 06.12.2024 को हरिद्वार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें चिकित्सकों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए मृत्यु का कारण ‘गला घोंटना’ बताया तो थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा मृतक विनोद की धर्मपत्नी बबीता को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया जिस पर मृतक की पत्नी बबीता की तरफ से थाना झबरेड़ा पर दिनांक 08.12.2024 को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
*हत्या की वजह हुई कीसाफ–*
मृतक विनोद के नाम पर 13 बीघा पैतृक जमीन थी जिसे उसका बडा बेटा रविन्द्र अपने नाम कराना चाहता था किन्तु पिता द्वारा उपरोक्त जमीन रविन्द्र के नाम करने से साफ मना कर दिया था व घटना से कुछ ही महीने पहले कुल 13 बीघा में से 12 बीघा जमीन अपनी पत्नी बबीता के नाम पर कर दिया था। इस बात से मृतक का बड़ा बेटा रविंद्र बेहद नाराज हो गया और पिता के साथ लगातार लडाई झगडा करने लगा। पिता के न मानने पर रविंद्र द्वारा अपनी मां बबीता पर भी जमीन अपने नाम कराने का लगातार दबाव बनाया गया किन्तु मां ने भी स्पष्ट कर दिया कि पिता की हामी के बगैर जमीन बेटे के नाम पर नही होगी जिस कारण बेहद नाराज रविन्द्र द्वारा पहले अपने पिता के साथ मार-पिटाई की गयी फिर रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और आसपास क्षेत्र में इस प्रकार से बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है जिस पर सभी ने विश्वास भी कर लिया किन्तु झबरेडा पुलिस की मेहनत से सच्चाई सामने आई।
*पैतृक सम्पति के लिए उठाया खौफनाक कदम-*
अभियुक्त इतना शातिर था कि जैसे-जैसे पुलिस पूछताछ आगे बढ़ रही थी व पुलिस के अकाट्य प्रश्नों का इसके पास कोई जवाब नहीं था, अपने बयान भी बार-बार बदल रहा था तब इसको आभास हो गया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी जिस कारण ये फरार रहने लगा था और कभी-कभी ही “पूरी सावधानी बरतते हुए” छुपते छुपाते ही घर आता था। इसकी संदिग्धता को देखते हुए एवं इसकी वजह से इसकी मां के ऊपर भी खतरे को देखते हुए थाना झबरेड़ा की रिपोर्ट पर एसएसपी द्वारा इसपर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।
पकड़े जाने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि बाप ने 13 में से 12 बीघा जमीन मां के नाम कर दी और हमारे नाम कुछ नहीं किया। मां भी बाप के रहते जमीन हमारे नाम नहीं करती थी इसलिए इसके द्वारा बाप को षड्यंत्र रचते हुए इस प्रकार से मारा गया कि सबको ऐसा लगे कि यह खुदकुशी है
*पुलिस टीम–*
01. थानाध्यक्ष झबरेडा अंकुर शर्मा
02. उ0नि0 रविन्द्र कुमार
03. कानि0 मुकेश तोमर
04. कानि0 रणवीर सिंह

More Stories
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन
हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, रिफिलिंग किए किए जा रहे 10 सिलेंडर जब्त,,अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली में छह बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन