Tahelka news
रुड़की।पवित्र देवभूमि उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार सहित हुई हल्की बूंदाबांदी से पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है।
आज सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है,तो वहीं हो रही हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार आया है,दूसरी ओर बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने के साथ-साथ धूप खिली रही,जिससे मौसम काफी खुशगवार रहा।लोगों को ठंड से दिन में राहत भी मिली,लेकिन शाम होते ही सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का सहारा लिया।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।आज और कल बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है,साथ ही तीस दिसंबर को मौसम शुष्क होगा और ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा।बताते चलें कि इस वर्ष ठंड में नए साल की खुशी ठिठुरन में बदल सकती है
।अगर आप जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो गर्म कपड़ों का ध्यान रखें और शीतलहर के खतरों से बचने के उपाय करें,वही आगे की बात करें तो नववर्ष से पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे,जिससे मौसम के फिर परिवर्तनशील होने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी