लियाकत…
झबरेडा..नगर पंचायत झबरेडा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार किरण चौधरी को महिलाओं का अपार समर्थन मिल रहा हे।वार्ड नंबर 4 की महिलाए भी किरण चौधरी के साथ एक जुट दिखाई दी।किरण चौधरी ने वार्ड नंबर 4 में अपनी माताओं बहनों से संपर्क किया और हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर जिताने के अपील की। महिलाओं ने एकजुट होकर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार किरण चौधरी को अपना समर्थन दिया।वार्ड नंबर 4 की महिलाओं का कहना है कि किरण चौधरी जिस तरह घर-घर जाकर अपनी बहनों से मिल रही है हमें उम्मीद है की चुनाव जीतने के बाद भी वह जन समस्याओं का समाधान करेंगी और महिलाओं की समस्याओं को घर-घर जाकर सुनेगी। किरण चौधरी ने कहा कि पूरा कस्बा झबरेड़ा की बुजुर्ग महिलाएं मुझे अपनी बहू मानती हैं और बिटिया के रूप में अपना आशीर्वाद दे रही है। मैं बहनों के प्यार और बुजुर्ग महिलाओं के आशीर्वाद से झबरेड़ा परिवार की समस्याओं का निराकरण करूंगी।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ