तहलका न्यूज़
झबरेड़ा… किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने उत्तराखंड के गन्ना आयुक्त, धनश्री एग्रो लिमिटेड इकबालपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक, गन्ना मंत्री एवं सहायक गन्ना आयुक्त को चिट्ठी लिखी और अवगत कराया की अब किसान, मजदूर का धैर्य टूट चुका है क्योंकि इकबालपुर शुगर मिल अभी तक वर्ष 2024, 25 का भी गन्ना भुगतान नहीं कराया पाया। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे में किसान फंसना नहीं चाहता क्योंकि धनश्री एग्रो लिमिटेड शुगर मिल इकबालपुर प्रतिदिन अपनी पैराई का न्यूनतम 40 हजार कुंतल गन्ना खरीदने में असमर्थ है अब किसान को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यदि क्षेत्रीय किसान ने इकबालपुर शुगर मिल को गन्ना दे दिया तो उनका भुगतान फंस सकता है उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में मिल प्रबंधन या गन्ना आयुक्त 31 जनवरी तक किसानों को संतुष्ट करे नहीं तो किसान और कर्मचारी इकबालपुर क्षेत्रीय किसानों को समझाकर गन्ना सप्लाई बंद करने का कार्य करेंगे जिसकी जिम्मेदारी इकबालपुर मिल प्रबंधक व सरकार की होगी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी