तहलका न्यूज़
रुड़की।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने पठानपुरा में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रुड़की को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही नगर का विकास प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता एक पढ़ी-लिखी महिला है,
जिन्होंने परिवार के साथ-साथ उनके होटल व्यवसाय का कार्यभार भी बखूबी सम्भाल रखा है और उन्हें पिछले दिनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बेस्ट मैनेजमेंट के लिए बेस्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था।उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता का उनके धर्मपत्नी को आशीर्वाद मिला तो ब्लैकबोर्ड चलाने में परिपूर्ण है और नगर निगम को बेहतर तरीके से चलाएंगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान ने कहा कि पठानपुरा के निवासी मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता के साथ हैं तथा मुस्लिम समुदाय कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त करेगा।वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष सैनी तथा युवा समाजसेवी जमाल अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त कर सभी से कांग्रेस प्रत्याशी के मतदान पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर एडवोकेट जावेद अख्तर,इंजीनियर मतलब हसन अंसारी,अजीम खान, समीर खान,मोहम्मद अनीस,मोहम्मद असलम कुरैशी,मोहम्मद इदरीश आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सभा अध्यक्षता
मोहम्मद उमर खान सेवानिवृत वनाधिकारी ने की।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी