तहलका न्यूज़
झबरेडा.. झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने आगामी होली पर्व व चल रहे रमजान पर्व को लेकर क्षेत्र के मस्जिद इमामों,और मुअज्जिज लोगों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी सुझाव लिए और दोनों पर्व को प्यार मोहब्बत भाई चारे के साथ मनाने की अपील। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि होली व रमजान पर्व भाई चारे की मिसाल रहे हे दोनों पर्व से आपस में प्यार मोहब्बत बढ़ता हे
उन्होंने सभी से अपील की हे कानून को अपने हाथ में न ले हुडदंगी कि सूचना पुलिस को दे झबरेड़ा पुलिस सहयोग के लिए सदैव तत्पर हे साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा गौकशी करने वाले,नशे का व्यापार करने वाले की सूचना भी पुलिस को दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि गौकशी करना कानून का उल्लंघन हे जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये भी बताया कि नशा बीमारी की जड़ है जो आने वाली नस्लों को तबाह बर्बाद कर देता हे नशे से बचे।बैठक में उपनिरीक्षक जय सिंह राणा,लाथरदेवा शेख मदरसा के मोहतमिम कारी शमीम,राव रिजवान,समाज सेवी आदिल फरीदी,सभासद सलमान, मोहतमिम नौशाद ,मोहतमिम परवेज,मोहतमिम अकिल,मोहतमिम गुफरान (कालू)मस्जिद कला खाताखेड़ी के ईमाम नासिर अली,शाहनवाज अली,और सभी मस्जिदों के इमाम,मौजूद रहे.।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी