तहलका न्यूज़
कलियर,, थाना पिरान कलियर क्षेत्र के तेलीवाला गांव के प्रधान पर हमला करने वाले चार व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
जानकारी देते हुए कलियर थाना अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि तेलीवाला प्रधान पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर झगड़ा कर दिया है सूचना पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव में दो पक्षों का शादी को लेकर विवाद चल रहा था जिस लेकर ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया किंतु एक पक्ष शहिद पुत्र वहिद, आलम पुत्र मांगता, नवाब पुत्र रईस उस्मान पुत्र जाहिद ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया थाना अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि मौके पर जाकर हमलावरों को समझाया लेकिन हमलावर पक्ष अत्यधिक उग्र हो गए और प्रधान को धमकाने और गली बलोच के साथ साथ फौजदारी पर उतारू हो गए जिसे देखकर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना अध्यक्ष रवींदत चौधरी ने बताया की व्यवस्था के दृष्टिगत चारों व्यक्तियों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह उप निरीक्षक इमामुद्दीन हेड कांस्टेबल अमित कुमार कांस्टेबल विजय पाल..

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी