लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा स्थित अमर जवान चौक पर झबरेड़ा नगर वार्ड 3 के सभासद जसबीर उर्फ भोला ने एक भंडारे का आयोजन किया जिसमें वहां से गुजर रहे भोले भक्तों और यात्रियों ने स्वादिष्ट प्रसाद का स्वाद लिया।भंडारे में पहुंचे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी और थाना झबरेड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष जयसिंह राणा ने भोले भक्तों और यात्रियों को भोजन का वितरण किया। डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि श्रावण माह में भोले भक्तों और यात्रियों की सेवा के लिए भंडारे लगाने चाहिए उन्होंने कहा कि इस माह में सभी की मनोकामना पूरी होती है और भोले भक्तों की सेवा सबसे अच्छी सेवा है। कार्यकारी अध्यक्ष थाना झबरेड़ा जय सिंह राणा ने सभी भोले भक्तों और यात्रियों से अपील की है कि वह छुटपुट घटनाओं होने पर संयम बरते यदि भोले भक्तों को किस तरह की यात्रा में कठिनाई हो रही हो तो वह पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगे पुलिस प्रशासन हर वक्त भोले भक्तों की सेवा के लिए तत्पर है

वहीं पर झबरेड़ा नगर के वार्ड नंबर 3 के सभासद जसबीर उर्फ भोला ने कहा कि हमारा परिवार वर्षों से भंडारे का आयोजन करता रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह कुए से पानी निकालने के बाद कोई कमी नहीं आती उसी तरह खाना खिलाने या भंडारा करने से घरों में कभी भुखमरी नहीं आती।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि