झबरेड़ा,,खाताखेड़ी गांव में समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी के आह्वान पर महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगा गया ,शिविर का उद्घाटन रुड़की के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर सलीम खान एमबीबीएस एमडी ने पिता काट कर किया इस मौके पर बोलते हुए डॉक्टर सलीम खान ने कहा कि बीमार लोगों की निस्वार्थ सेवा करना बड़े ही पुण्य का कार्य है इस प्रकार के शिविर में गरीब,मजलूम बीमार लोग अपना उपचार करा सकते हैं ऐसे सशिविर,समय पर लगने चाहिए ताकि बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके उन्होंने शिविर आयोजक मोहम्मद आदिल फरीदी की भूरी भूरी, प्रशंसा की और कहा कि सक्षम लोगों को समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और उन्हें स्वास्थ्य ठीक रहने के टिप्स दिए।
पूर्व मंत्री मोहम्मद अयाज ने आदिल फरीदी की होंसला अफजाई की ओर कहा कि ऐसे शिविर वास्तव में मरीज के लिए वरदान साबित होते हैं उन्होंने कहा कि निशुल्क शिविर आयोजित करने से गरीब बीमार व्यक्ति भी अपना उपचार करा सकता है वही कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य, मोहम्मद आदिल फरीदी व सभी चिकित्सकों की टीम का आभार प्रकट किया तथा उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि शिविर में आए हुए मरीज को सही उपचार देना भी एक अच्छा कदम है वही शिविर आयोजक मोहम्मद आदिल फरीदी ने इंद्रेश अस्पताल के ब्रांड एंबेसडर सुमित प्रजापति चिकित्सकों की टीम का हृदय से आभार प्रकट किया और कहां की उनकी बदौलत शिविर में हजारों लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाया और उन्हें दवाइयां भी वितरित की इसके साथ उन्होंने शिविर में आने वाले सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का भी आभार प्रकट किया शिविर में पूर्व प्रधान मोहम्मद एजाज, रूप चौधरी मोहम्मद इंतजार, समा साबरी, रितु कंडियाल,मगन चौधरी मुजम्मिल, दानिश,मुदस्सिर, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी