तहलका न्यूज
बहादराबाद.. निर्माणधीन पुल से सामान चुराने वाले शातिर चोरों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है।साथ ही साथ लिखा लिखा पढ़ी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। जानकारी देते हुए बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि निर्माणधीन राष्ट्रीय राजमार्ग से सामान चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां पर इंजीनियर शैलेन्द्र द्वारा पुलिस टीम के साथ मिलकर निर्माणधीन पुल में प्रयोग होने वाले चोरी किये गए सोकर को बरामद किया और चोरी करने वाले अजीम पुत्र नसीम, इमरान पुत्र इकबाल निवाशी रुड़की को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार (इंजीनियर के0पी0सी0एल0) की तहरीर पर समान चुराने वाले आरोपियों के गिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।
*पुलिस टीम*
01. अपर उ0नि0 राकेश कुमार
02. कानि० अंकित कुमार
03. कानि. अवनेश राणा

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा