लक्सर.. लक्सर क्षेत्र के नेहंदपुर सुठारी गांव के वरिष्ठ समाजसेवी फैजान ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर दोबारा स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को लिखे पत्र में कहा कि
दिनांक 28 सितम्बर को लक्सर ब्लॉक द्वारा नेहंन्दपुर सुठारी गांव में डेंगू एवं मलेरिया को लेकर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में लगभग 116 लोगों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि अधिकांश लोगों में टाइफाइड बुखार की पुष्टि हुई है तथा 1 व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
यह स्थिति गांव के लिए गंभीर एवं चिंताजनक है।
इसलिए तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी जाए।
सभी ग्रामीणों की व्यापक स्वास्थ्य जांच कराई जाए।
गांव में डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव कराया जाए।
उन्होंने कहा कि यह मामला जनहित और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन को इसे अत्यधिक प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेना चाहिए।

More Stories
भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे
ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार