रुड़की। रुड़की ब्लॉक के नगला कुबड़ा निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान एवं उसके साथी पर गली गलौज एवं धारदार हथियारों से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में शाहबाज मुज्जमिल निवासी ग्राम नगला कुबडा ने बताया कि वह अपने ग्राम नगला कुबडा से ग्राम सिरचंदी जा रहा था तभी ग्राम रुहाल्की में जोहड के पास पहुंचते ही ग्राम नगला कुबडा के प्रधान सदाकत एवं असजद, जानआलम ने उसके साथ मारपीट एवं माँ-बहन की गाली-गलौच एवं धारदार हथियारो से जान से मारने की नियत से हमला किया। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे-तैसे उसने उनसे अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान एवं उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा