लियाकत..
तहलका न्यूज
रुड़की,उत्तराखंड के दो माननीय विधायक विनोद चमोली जी और किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड के सदन को क्षेत्रवाद की भावना के साथ कलंकित करने का काम किया है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनका बचाव किया। मैं इन दोनों महानुभाव को मीडिया व जनता की उपस्थिति में खुली बहस की चुनौती देता हूं। (स्थान और समय यह तय कर लें और सार्वजनिक रूप से घोषित कर दे।)
खुली बहस में केवल एक बिंदु पर चर्चा होगी और वह है कि 25 वर्षों के उत्तराखंड की विकास यात्रा में भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड राज्य के विकास में क्या योगदान रहा है। उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को यह जानने का हक है कि जो लोग उत्तराखंड में समरसता और समभाव के बजाय नफरत और भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं, वह उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर कितने चिंतित अथवा जिम्मेदार हैं।
उत्तराखंड के नागरिक को यह भी मालूम होना चाहिए कि सांप्रदायिकता की जहरीली भट्टी पर चढ़कर उन्होंने जिन लोगों को दो बार सत्ता सौंपने का काम किया, वह अपने भीतर से कितने कलंकित और कलुषित है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल