झबरेड़ा..दिल्ली धमाके की खबर फैलते ही झबरेड़ा पुलिस ने रात भर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की बारीकी से जांच की।
थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह ने अलग-अलग टीम बनाकर वाहनों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए
तथा साथ ही साथ खुद भी रेलवे स्टेशन झबरेड़ा, झबरेड़ा सहारनपुर रोड पर स्थित वीरपुर चौकी, नहर पटरी आदि स्थान पर आने जाने वाले हर व्यक्ति और सभी वाहनों की बड़ी बारीकी से जांच की।
थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों को रोकना और उनका पता लगाना, और नागरिकों के जीवन व संपत्ति की सुरक्षा करना है। इसके लिए वे गश्त के साथ साथ चेकिंग अभियान भी चलाते हे,

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की हे कि संदिग्ध व्यक्ति सूचना पुलिस को दे कानून को अपने हाथ में न ले शांति व्यवस्था बनाए रखे। जबकि देखा जाए तो इकबालपुर पुलिस अपने कर्तव्य से पीछे हट रही हे बताया जाता हे इकबालपुर पुलिस चेकिंग अभियान में फिसड्डी दिखाई दी। इकबालपुर क्षेत्र में कही भी चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया।

More Stories
झगड़ा कर रहा है दो व्यक्तियों को झबरेड़ा पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
10 हज़ार के गैंगस्टर वांछित को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, एएसपी हरिद्वार ने किया था इनाम घोषित..वांछित गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न