तहलका न्यूज
रूड़की..अलग अलग स्थानों पर की जा रही अवैध तरीके से प्लाटिंग को HRDA की टीम ने ध्वस्त किया हे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के जेई शिव शंकर ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर टीम ने लक्सर रोड हरिद्वार में सूरज सैनी द्वारा कटारपुर चौक बहादरपुर जट्ट को जाने वाले मार्ग पर लगभग 5-6 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जे०सी०बी० की सहायता से नियमानुसार प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।
दूसरी ओर रुड़की में इशरार द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल इकबालपुर कमैलपुर के सामने लगभग 40*30 फीट में किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया हे। उन्होंने बताया कि गैर कानूनी तरीके से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल