Tahelka news
झबरेड़ा..ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार एक 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई,ट्रक चालक मौका देखकर ट्रक लेकर फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हे।
बताया जाता है कि साबान पुत्र सफीक अपनी रिश्तेदारी से 11 जनवरी को बाइक द्वारा अपने घर खाताखेड़ी लौट रहा था जैसे ही वह शाम 4 बजे के आसपास कोटवाल नहर पुल के पास पहुंचा तो वहां पर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में में लिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे को देखते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई किसी ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया ।23 वर्षीय साबान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया बताया जाता हे कि साबान की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी जो अपने परिवार में बड़ा लड़का था लखनोटा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार कानूनी कारवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि उस ट्रक को तलाश किया जा रहा हे जिससे दुर्घटना हुई हे, थाना अध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

More Stories
कई माह से वेतन को तरसे सहकारी समिति कर्मचारी, परिवार का खर्च चलाना हुआ मुश्किल। बच्चों की फीस से लेकर दवा-राशन तक का संकट
“जनता बदलाव का मन बना चुकी है, 2027 में कांग्रेस की बनेगी सरकार,, अरविंद प्रधान
अरविंद प्रधान बने उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बोले—पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा संगठन का दायित्व,, बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा 2027 विस का चुनाव,, महामंत्री