तहलका न्यूज,,
पूर्व सांसद जगपाल के पुत्र रजनीश कुमार की झबरेड़ा विधानसभा से टिकट को लेकर मैदान में उतरने तैयारी जोरो पर हे, रजनीश कुमार एक दशक पहले भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आए थे लेकिन पार्टी ने किसी कारणवश रजनीश कुमार को उम्मीदवार के रूप में मैदान में नहीं उतारा था लेकिन रजनीश कुमार पार्टी की नीतियों पर लगातार कार्य करते आ रहे हे।एक वार्ता के दौरान रजनीश कुमार ने बताया कि अबकी बार झबरेड़ा से मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी जिसे लेकर मैंने बीते कई वर्षों से भरपूर तैयारी कर रखी है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकरता को कभी निराश नहीं करती और सबको साथ लेकर चलती है उन्होंने कहा कि जब से देश की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली हे नई-नई योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा की आयुष्मान जैसी योजना गरीब के लिए अधिक लाभदायक साबित हो रही है उन्होंने कहा कि गरीब आदमी अपने इलाज कराने के लिए सोचता था लेकिन अब आयुष्मान कार्ड जैसी योजना से उसे सोचना नहीं नहीं पड़ता और सीधे है₹5लाख रूपये तक का फायदा मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड के द्वारा जनता तक पहुंचा रही है रजनीश कुमार ने बताया की प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी युवा होने के नाते सबको साथ लेकर चल रहे हैं उन्होंने प्रदेश स्तर पर अनेक योजना चला रखी है जिसका लाभ सीधा प्रदेश की जनता तक पहुंच रहा है सबसे बड़ी बात है की पुष्कर सिंह धामी ने बाहरी व्यक्तियों पर उत्तराखंड के अंदर भूमि खरीदने पर रोक लगा दी है ताकि बाहरी व्यक्ति उत्तराखंड में भूमि के बहाने अपनी पैठ न जमाले। उन्होंने कहा यदि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मुझे अपना उम्मीदवार बनाया तो झबरेड़ा सीट भाजपा की झोली में होगी।

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक