तहलका न्यूज
मंगलौर..मंगलौर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खाटू श्याम के लिए जाने वाली 18 बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान खाटू श्याम हारे का सहारा है और सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं जो भी वहां सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक जाकर प्रसाद चढ़ाते है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं
उन्होंने करतार सिंह भडाना को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। इस मौके पर बोलते हुए करतार सिंह ने कहा की इस क्षेत्र के लोगों से उन्होंने वादा किया था कि जो भी भक्तगण खाटू श्याम के दर्शन करना चाहता है
उनके लिए व्यवस्था करेंगे आज उनके द्वारा 18 बस खाटू श्याम के लिए रवाना की गई ताकि सभी लोग भगवान खाटू श्याम के दर्शन करें। सबसे बड़ी बात यह है कि वास्तव में करतार सिंह भडाना एक भाजपा के बड़े नेता हैं और वह जो कहते हैं कर दिखाते हैं वहीं श्रद्धालुओं ने भी करतार सिंह भड़ाना का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि भगवान खाटू श्याम सभी के कष्ट दूर करें सबके घर में खुशहाली आए ऐसी वहां जाकर कामना करेंगे इस दौरान रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल उनके पति ललित मोहन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*