झबरेड़ा..घर के आसपास फैली कुर्बानी के जानवर की गंदगी को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। सूचना पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने बीच बचाव कराना चाहा तो एक पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शौकीन मलिक के घर के आसपास बालू ओर अहसान दोनों भाइयों ने मिलकर जानवर की कुर्बानी की थी। लेकिन गंदगी को बालू और एहसान ने मौके पर ही छोड़ दिया जब शौकीन मलिक ने फैली गंदगी का विरोध किया और जानवर के कबाड़ को उठाने के लिए दोनों भाइयों अहसान और बालू को कहा तो दोनों भाई शौकीन के साथ मारपीट करने लगे किसी ने झबरेड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने झगड़ रहे दोनों पक्षों का बीच बचाव कराना चाहा तो एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है और नाक की हड्डी टूट गई। बताया जाता है कि झबरेड़ा पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर लगातार दबिश से रही हे। कोतवाली प्रभारी झबरेड़ा विजय सिंह ने कहा कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्नशा हीं जाएगा।
वहीं दसरी ओर इकबालपुर क्षेत्र के ग्राम ग्राम लाठर देवा शेख में खड़ी गायों की पुलिस फोटो उतारकर ले गए हैं।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल