Tahelka news

www.tahelkanews.com

बड़ी धूमधाम से मनाया गया रुड़की महानगर प्रेस कार्यालय पर पत्रकारिता दिवस,, अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी ने पत्रकारो को किया सम्मानितप

Spread the love

तहलका न्यूज (लियाकत कुरैशी)

रुड़की। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युगल किशोर शुक्ल एवं स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी पत्रकारों को सम्मानित करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा व महामंत्री मोनू शर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में चौधरी अनवर राणा, देशराज पाल, डॉ. अरशद हुसैन, असलम अंसारी, प्रवेज आलम, संदीप चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता के मूल्यों पर प्रकाश डाला। संचालन उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, संदीप कश्यप, श्याम सुंदर, दीक्षा गुप्ता, विशाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About The Author