तहलका न्यूज (लियाकत कुरैशी)
हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में बीडी इंटर कॉलेज की भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को वादी सुधीर कुमार त्यागी निवासी चुडियाला मोहनपुर, थाना भगवानपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुष्यन्त कुमार पुत्र सेवाराम तथा अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की लगभग 8.5 बीघा भूमि को बिना वैध अनुमति के विनय सैनी निवासी रुड़की के नाम बेच दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में मुख्य आरोपी दुष्यन्त कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 31 मई 2026 को पुलिस ने मौ. मुर्सलीन पुत्र असगर निवासी ग्राम शेरपुर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
पुलिस टीम में शामिल..
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी,
कांस्टेबल उवैदल्लाह, कोतवाली भगवानपुर

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*