रुड़की के दिल्ली मुख्य मार्ग स्थित मांडवली क्षेत्र में संजय द्वारा लगभग 20×100 फीट क्षेत्रफल में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है।
प्राधिकरण की ओर से अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए जाने के बाद भी निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया। लगातार चेतावनी और निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति कोई भी निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं