लियाकत कुरैशी
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर 6 और 7 जून 2026 को परिवहन विभाग ने लक्जरी एवं यात्री बसों के खिलाफ विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र, जीपीएस, सीसीटीवी, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच में अनियमितताएं मिलने पर 45 बसों का चालान किया गया, जबकि 6 बसों को सीज कर दिया गया। साथ ही तकनीकी मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 5 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है।
परिवहन विभाग ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन स्वामियों और संचालकों से सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं