लियाकत कुरैशी
रुड़की, 12 जून 2026।
गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन रुड़की पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान नियुक्त कर्मचारियों को लावारिस अवस्था में मिला। कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से चौकी जीआरपी रुड़की में जमा कराया गया।
जीआरपी टीम ने मोबाइल फोन की जांच-पड़ताल कर उसके स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान मोबाइल नंबर के आधार पर मोबाइल स्वामी की पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद शफी, निवासी पटनाजी, थाना ज्वालापुर, जिला किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। उक्त मोबाइल फोन रियलमी कंपनी का ग्रे रंग का फोन था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,000 रुपये है।
मोहम्मद आसिफ अपने सहयात्रियों के साथ जम्मू-कश्मीर से कलियर शरीफ आए हुए थे। सूचना मिलने पर उन्हें चौकी जीआरपी रुड़की बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पूर्ण तस्दीक के बाद मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोहम्मद आसिफ ने जीआरपी टीम का आभार व्यक्त किया। मोबाइल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कान लौट आई।
पुलिस टीम
एडीएसआई गिरीश चंद्र उनियाल
हेड कांस्टेबल ओमपाल सिंह
हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी
हेड कांस्टेबल आशीष कुमार
कांस्टेबल अजय कुमार
कांस्टेबल चंद्रकिरण
कांस्टेबल सन्नी कुमार
महिला कांस्टेबल ममता
महिला कांस्टेबल सोनम
चौकी जीआरपी रुड़की, थाना जीआरपी लक्सर।

More Stories
लखनौता चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ओवरलोड व बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई
नारसन में टीटीओ नवीन तिवारी का सख्त चेकिंग अभियान, 10 ई-रिक्शा किए बंद
रुड़की में टीटीओ नवीन तिवारी का सख्त चेकिंग अभियान, 10 ई-रिक्शा किए बंद