लियाकत कुरैशी
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा ग्राम स्कार्ट फार्म में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गन्ना उत्पादन तथा फसल प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एससीडीआई काशीपुर वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में खेती के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा गन्ना प्लॉट में नीचे गिराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि एआई आधारित मोबाइल एप के माध्यम से फसलों में लगने वाले कीटों की पहचान कर उनके प्रभावी नियंत्रण और प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी युग है और कृषि में सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान आवश्यक है।

सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति तथा समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायनों की जानकारी दी। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने पेड़ी प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने गन्ना बुआई की वैज्ञानिक विधियों तथा उन्नत गन्ना प्रजातियों के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की।
संगोष्ठी के उपरांत अधिकारियों एवं किसानों ने ग्राम स्थित पौधशाला का निरीक्षण भी किया तथा वहां उपलब्ध पौध सामग्री और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीशपाल सिंह, विकास सिंह, पान सिंह, विजय सिंह, कैलाश नैथानी, सुरेश चंद्र, विक्की चौधरी, मदन सिंह, मोहन विष्ट, प्रमोद कुमार, शुभम तिवारी, लोकेश शर्मा, मोहित सिंह, निखिल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

More Stories
यात्री के चेहरे पर जीआरपी ने लौटाई मुस्कान, खोया मोबाइल किया सुपुर्द
देहरादून में समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में सपना वाल्मीकि सम्मानित
दो वर्षों से लापता फिरोज प्रकरण में जांच तेज, झबरेड़ा पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ। युवती ने भी कराए बयान दर्ज..