लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट की दावेदारी को लेकर एक बड़ा नाम सामने आया है। वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा जताई है और जल्द ही मीडिया के सामने आकर अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से पेश करने की तैयारी में हैं।
राजनीतिक गलियारों में सीपी सिंह की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे सीपी सिंह को क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है। वह पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ विभिन्न वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
सूत्रों के अनुसार, सीपी सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उनका राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत जनाधार उन्हें कांग्रेस टिकट के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से टिकट को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है, लेकिन सीपी सिंह के मैदान में आने से राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह मीडिया के सामने अपनी रणनीति और दावेदारी को लेकर विस्तार से बात करेंगे।
अब सभी की नजरें कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं कि पार्टी झबरेड़ा विधानसभा सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताती है। वहीं सीपी सिंह की सक्रियता ने क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है और चुनावी माहौल को और अधिक रोचक बना दिया है।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*