भगवानपुर, 20 जून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया।
दिनांक 19 जून 2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सुनसान स्थानों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीकर आम लोगों के लिए असुविधा और अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे कुल 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने तथा आमजन की शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कानून का पालन करने और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल