झबरेड़ा, 20 जून। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 19 जून 2026 को ग्राम कोटवाल आलमपुर में रक्षक और निखिल छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में झगड़ा एवं विवाद कर रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और फसाद करते रहे।
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कि रक्षक पुत्र मुनेश तथा निखिल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार एवं होमगार्ड अंकित शामिल रहे

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान