झबरेड़ा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी झबरेड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शरबत एवं ठंडे पानी के पियाऊ लगाए गए। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए स्थानीय सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं युवाओं ने मिलकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मीठा शरबत और ठंडा पेयजल वितरित किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने पियाऊ सेवा में जुटी टीमों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी निभाते हैं, जो हमारी एकता और भाईचारे की मिसाल है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है और इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने इस जनसेवा अभियान की सराहना की।

More Stories
निर्जला एकादशी पर झबरेड़ा में लगे जगह-जगह पियाऊ, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने किया उत्साहवर्धन
छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी कांग्रेस, परीक्षा घोटालों पर सरकार घिरी
सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिजनों के साथ सैकड़ो ग्रामीण पुलिस चौकी में हुए एकत्र