लक्सर/हरिद्वार, 26 जून। लक्सर विकासखंड कार्यालय सभागार में आयोजित क्षेत्र समिति (बीडीसी) बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और समिति सदस्यों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और विद्युत संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
बैठक में भीकमपुरा में पेयजल संकट, मखालीपुर में गंदे पानी की आपूर्ति, खानपुर ब्रह्मपुर में कम पानी के दबाव तथा मुंडाखेड़ा में टूटे पेयजल कनेक्शनों की समस्याएं रखी गईं। वहीं सेठपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग भी उठी।
ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में स्वच्छता और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र समिति सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान