हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़कर वलसाड एक्सप्रेस के जनरल कोच में चले गए तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपी रुड़की ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।
दिनांक 01 जुलाई 2026 को थाना जीआरपी हरिद्वार से मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12912 वलसाड एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन नाबालिग बच्चे बैठकर चले गए हैं, जबकि उनके परिजन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही छूट गए।
सूचना मिलते ही चौकी जीआरपी रुड़की की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। महिला कांस्टेबल 90 शर्मिला और कांस्टेबल 43 चंद्रकिरण ने ट्रेन के जनरल कोच में पहुंचकर बच्चों की तलाश की और तीनों नाबालिगों को सकुशल ट्रेन से उतारकर चौकी जीआरपी रुड़की लाया गया।
इसके बाद बच्चों के पिता शकील पुत्र सगीर खान निवासी द्वारका सेक्टर-16ए, जेजे कॉलोनी, दिल्ली को सूचना देकर चौकी बुलाया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चों को माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल
• हेड कांस्टेबल आशीष कुमार
• हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध त्यागी
• कांस्टेबल 43 चंद्रकिरण
• महिला कांस्टेबल 90 शर्मिला
• चौकी जीआरपी रुड़की

More Stories
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी