Tahelka news

www.tahelkanews.com

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, मजबूत संगठन समय की जरूरत : डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’एड शाजिया नाज के सिर बंधी पगड़ी

Spread the love

 

लियाकत कुरैशी

रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड में वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक  ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है।
वरिष्ठ पत्रकार राव गुलबहार ने तथ्यपूर्ण, निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं।
समाजसेवी Karan Singh Saini ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और बंशीधर तिवारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल एवं संपादक अरशद राणा ने डॉ. शाजिया नाज एडवोकेट को पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. शाजिया नाज ने संगठनात्मक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान एकजुटता से ही संभव है।

About The Author