लियाकत..
रुड़की। जिला सहकारी संघ लिमिटेड लक्सर–हरिद्वार के नवनियुक्त चेयरमैन रामबीर सिंह ने पदभार मिलने पर सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे सहकारिता परिवार की है। सभी को साथ लेकर पारदर्शिता, ईमानदारी और विकास की भावना से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों, सहकारी समितियों और संघ से जुड़े प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संघ को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के लिए सभी के सुझावों के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
रामबीर सिंह ने कहा कि चुनाव में मिले व्यापक समर्थन से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी समन्वय और टीम भावना के बल पर जिला सहकारी संघ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
अंत में उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास कyरेंगे।

More Stories
हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने लगाए घर आंगन में हरे-भरे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरेला पर्व पर स्काई मैप कंपनी का हरित संदेश, अधिकारियों ने लगाए दर्जनों पौधे
देहरादून में राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए झबरेड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, भाजपा दे जवाब,, डॉ. गौरव चौधरी