Tahelka news

www.tahelkanews.com

तुम अंदर कैसे घुसे? इकबालपुर पुलिस चौकी में फरियादी से कथित अभद्र व्यवहार, बिना शिकायत सुने लौटना पड़ा

Spread the love

इकबालपुर। इकबालपुर पुलिस चौकी में एक फरियादी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी समस्या लेकर चौकी पहुंचा था। हेड कांस्टेबल से अनुमति लेने के बाद जब वह चौकी प्रभारी के कार्यालय में अपनी बात रखने गया, तभी चौकी इंचार्ज ने कथित रूप से नाराजगी जताते हुए पूछा, “तुम अंदर कैसे घुसे?
फरियादी का कहना है कि उसने शिष्टाचारवश कार्यालय में प्रवेश करते समय नमस्ते भी की थी, लेकिन उसकी समस्या सुनने के बजाय उसे डांट दिया गया। आरोप है कि उस समय चौकी प्रभारी मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे और फरियादी को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला।
पीड़ित के अनुसार, इस व्यवहार से वह इतना आहत हुआ कि बिना अपनी शिकायत बताए ही चौकी से वापस लौट आया। उसका कहना है कि पुलिस चौकियां और थाने आम जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए बनाए गए हैं, न कि फरियादियों को भयभीत करने के लिए।
फरियादी ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने की बात भी कही है

About The Author