लियाकत कुरैशी
भगवानपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पंचायत भगवानपुर ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अध्यक्ष गुलबहार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पंचायत की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो मोबाइल शौचालय वैन तैयार रखी गई हैं, जो यात्रा मार्ग पर आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अध्यक्ष गुलबहार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है और नगर पंचायत का प्रयास रहेगा कि भगवानपुर से गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक सेवा मिले।
बैठक में नगर पंचायत भगवानपुर अधिशासी अधिकारी अंकित राणा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
सियासत तेज.. बीटेक प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल
जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित मारपीट के विरोध में भाकियू (भूमि पुत्र) ने झबरेड़ा थाने में सौंपा ज्ञापन