Tahelka news

www.tahelkanews.com

मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप

Spread the love

मा ने बच्चे को सहेली के घर छोड़ने का बनाया बहाना,पर नाले में दिया फेक..पुलिस ने हजारों कैमरे खंगाले 19 दिन बाद लगा सुराग

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक बच्चे की मां शबाना पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी विशाल कुमार के साथ भागने की योजना बनाई। जब प्रेमी ने बच्चे को साथ रखने से इनकार किया, तो महिला ने कथित तौर पर बच्चे को पास के नाले में फेंक दिया और प्रेमी के साथ चली गई।
दो दिन बाद नाले में बच्चे का शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब 19 दिन की जांच के बाद पुलिस ने हापुड़ से बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

About The Author