रुड़की, 03 अगस्त। दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि में रेलवे स्टेशन रुड़की पर दो नाबालिग बालिकाएं असहाय एवं रोती-बिलखती अवस्था में मिलीं। पूछताछ में बालिकाओं ने अपना नाम आंचल (13 वर्ष) एवं ऋतु (10 वर्ष) पुत्रीगण विनोद कुमार, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की बताया।
बालिकाओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मां द्वारा डांटने पर वे घर से नाराज होकर निकल आई थीं और ट्रेन से दिल्ली जाने के उद्देश्य से रुड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई थीं।
प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने दोनों बालिकाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा महिला कांस्टेबल बिंदु सैनी की निगरानी में बैठाकर उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन चौकी जीआरपी रुड़की पहुंचे।
संपूर्ण जांच-पड़ताल एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत दोनों नाबालिग बालिकाओं को उनकी माता फूलमती पत्नी विनोद कुमार तथा उनकी नानी गेंदवा निवासी उपरोक्त के सुपुर्द कर चौकी जीआरपी रुड़की से सकुशल रवाना किया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
एडीएसआई सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
कांस्टेबल 164 जाहुल हसन
कांस्टेबल 10 अमित कुमार
महिला कांस्टेबल 29 सरयू सैनी
महिला कांस्टेबल 132 बिंदु

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं