Tahelka news

www.tahelkanews.com

अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी

Spread the love

झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा कार्यालय में सोमवार को आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नामित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने सभी नामित सदस्यों को शपथ दिलाई

शपथ ग्रहण करने वालों में मुकेश कश्यप, इंद्रेश मोती, रोशन वाल्मीकि तथा महिला नामित सदस्य नीरज शर्मा शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने नगर के विकास, स्वच्छ प्रशासन तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी तथा भाजपा नेता डॉ. जोध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि सभी नामित सदस्यों के सहयोग से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

You may have missed